मंडला: सुडग़ांव में पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने अधिकारियों को घेरा, तत्काल व्यवस्था की मांग की
Mandla, Mandla | Jun 4, 2026 मोहगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सुडग़ांव के वार्ड क्रमांक 04 में पिछले एक माह से पेयजल संकट गहराया हुआ है। पानी की गंभीर समस्या से परेशान ग्रामीणों का धैर्य अब जवाब दे रहा है। गुरुवार तीन बजे समस्या के निराकरण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जन निवारण शिविर के दौरान गांव पहुंचे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग के अधिकारियों को घेरकर अपनी नाराजगी जताई