नौगढ़: नौगढ़ मिशन शक्ति फेज-5 के तहत थानों पर जागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं को योजनाओं की दी गई जानकारी
शनिवार दोपहर 2 बजे नौगढ़ थाना पुलिस समेत जिले के विभिन्न थानों पर “मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण)” के अंतर्गत क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को सुरक्षा, सशक्तिकरण और कल्याण के लिए संचालित सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।साथ ही जरूरत पड़ने पर पुलिस व हेल्पलाइन नंबरों से संपर्क करने की अपील की गई।