घाटमपुर: कुन्दौली गांव में खेतों की जुताई करते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक गंभीर रूप से हुआ घायल
साढ़ थाना क्षेत्र कुंदौली गांव में खेतों की जुताई करते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया ।वही ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को ट्रैक्टर से बाहर निकाल सीएचसी भीतरगांव पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार कर युवक को जिला अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया है।