घाटमपुर: आनूपुर मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के सामने ओवरटेक के चलते ट्रक से टकराई अर्टिगा कार,तीन घायल,रेफर
सजेती थाना क्षेत्र के आनूपुर मोड़ स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने अर्टिगा कार ओवरटेक करने के चलते सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। घटना में कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया। जहां तीनों को जिला अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया हैं।