घाटमपुर: बीते दिन अज्योरी गांव में ट्रक की टक्कर से बाइक मे सवार मौसेरे भाई की भी इलाज के दौरान हुई मौत
सजेती थाना क्षेत्र के अज्योरी गांव के पास बीती रात ट्रेलर ट्रक ने शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। घटना में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी । वहीं उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक किशोर के शव को पोस्टमार्टम भी भेजा है।