बेहट: कोठडी के जंगल में हथियारबंद लोगों का वीडियो आया सामने, बजरंग दल नेता ने मुख्यमंत्री से की शिकायत
शाकंभरी रेंज के ग्राम कोठड़ी में हथियारबंद शिकारियों का वीडियो सामने आने से हड़कंप मच गया है। नदी किनारे शराब पी रहे युवकों ने जंगल में बंदूक लेकर घूम रहे दो शिकारियों को कैमरे में कैद कर लिया। बजरंग दल नेता हरीश कौशिक ने मुख्यमंत्री से शिकायत की है