झांसी: बुढ़ेरी खुर्द गांव से लापता युवक की लाश नहर (बंबा) में मिली, ग्रामीणों ने लाश देख परिजनों को दी सूचना
Jhansi, Jhansi | Feb 23, 2025 झांसी में लापता युवक की लाश नहर (बंबा) में मिली है। वह घर से खेत पर गया था। इसके बाद लौटकर नहीं आया। करीब 30 घंटे बाद ग्रामीणों ने बंबा में लाश देखकर घरवालों को सूचना दी। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला समथर थाना क्षेत्र के बुढ़ेरी खुर्द गांव का है।