झांसी: दक्षिण भारत से आए एक परिवार का सदस्य झांसी स्टेशन पर बिछड़ा, मंडल के कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई कर परिवार से मिलाया
Jhansi, Jhansi | Feb 23, 2025 भारतीय रेलवे यात्रियों की सेवा और सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर रहता है। इसी सेवा भावना का एक उत्कृष्ट उदाहरण वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला, जब महाकुंभ के महा उत्सव में दक्षिण भारत से आए एक परिवार का सदस्य स्टेशन पर बिछड़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही मंडल के वाणिज्य विभाग के टिकट जांच कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए परिवार से मिलाया