झांसी: डडियापुरा में दबंग द्वारा जमीन पर कब्जे की शिकायत को लेकर कॉलोनीवासियों ने किया प्रदर्शन, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jhansi, Jhansi | Feb 23, 2025 कोतवाली थाना क्षेत्र के डडियापुरा में बनी कॉलोनी के निवासी धरने पर बैठ गए। उनका आरोप है कि जमीनों का कारोबारी उनकी पुश्तैनी भूमि पर कब्जा कर रहा है। साथ ही उन्होंने कोतवाली थाना प्रभारी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रदर्शन कर रहीं पीड़ित महिलाओं ने कहा कि पुलिस हमें हमारी भूमि का उपयोग करने से रोक रही है। अब उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री योगी से गुहार लगाई है।