नावकोठी: नावकोठी के ई-किसान भवन में बैंकर्स की त्रैमासिक बैठक, पीएम सूर्य घर स्कीम लागू करने का निर्देश
नावकोठी ई किसान भवन में बैंकर्स की त्रैमासिक बैठक बुधवार को आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता अग्रणी बैंक प्रबंधक प्रशांत कुमार मिश्रा ने किया। इस बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सेंट्रल बैंक आफ इंडिया छतौना बैंक ऑफ़ बड़ोदा यूको बैंक पंजाब नेशनल बैंक एवं नाबार्ड सहित जीविका के प्रतिनिधि शामिल हुए।