कोंडागांव: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ेराजपुर में लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे सहायक ग्रेड 3 को किया गया सेवा से पृथक
स्वास्थ्य विभाग में लम्बे समय से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ेराजपुर में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 श्रीमती संगीता गोरे को लंबे समय से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण शासकीय सेवा से पृथक कर दिया गया है। जो बिना किसी पूर्व सूचना के अपने कर्तव्य से 07 अक्टूबर 2017 से आज पर्यन्त तक अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित थी।