कोंडागांव: घोड़ागांव NH-30 में CRPF 201 के अधिकारी की बोलेरो की पेड़ से हुई टक्कर, हादसे में CRPF असिस्टेंट कमांडेंट हुआ घायल
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत घोड़ागांव NH30 में आज दोपहर एक बोलेरो पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बोलेरो में सवार CRPF 201 बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट दिनेश यादव घायल हो गए। बताया जा रहा है CRPF के अधिकारी व जवान रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रहे थे उसी दौरान घोड़ागांव में सामने से आ रहे यात्री बस कट मार दिया। जिससे बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गई।