ललितपुर: यातायात पुलिस ने शहर में ड्रिंक एंड ड्राइव मामले को लेकर सख्ती के साथ चलाया चेकिंग अभियान, सात लोगों की काटे चालान
एसपी के निर्देशानुसार यातायात प्रभारी ने ललितपुर शहर में ड्रिंक एंड ड्राइव मामले को लेकर सख्ती के साथ चेकिंग अभियान चलाया। जहां उन्होंने चेकिंग अभियान के दौरान 7 लोगों के चालान काटे। वहीं अन्य लोगों को हिदायत देते हुए यातायात नियमों का पालन करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए जायेंगे तो कार्यवाही की जायेगी।