ललितपुर: जाखलौन रेलवे स्टेशन के नजदीक ऐरा की टोरिया के पास, तलैया में मगरमच्छ दिखने से क्षेत्र में फैली दहशत
थाना जाखलौन क्षेत्र अंतर्गत जाखलौन रेलवे स्टेशन के नजदीक ऐरा की टोरिया के पास दोपहर के समय तलैया में मगरमच्छ दिखने सूचना क्षेत्र में आज की तरह फ़ैल गई। टोरिया के पास ऐरा एवं आसपास के कई गांव की किसानों की खेती है। जिसके चलते वह अपने खेती से संबंधित कार्यों के लिए आते रहते हैं। परंतु मगरमच्छ होने की सूचना की वजह से क्षेत्र में दहशत की स्थिति बनी हुई है