बाढ़: बाढ़ थाना क्षेत्र: पैदल जा रहे व्यक्ति को ट्रक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर
Barh, Patna | May 20, 2026 बाढ़ थाना क्षेत्र के भुवनेश्वरी चौक के निकट चर्च स्कूल के पास पैदल जा रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति को ट्रक ने लगभग 12 बजे टक्कर मार दी जिससे वे गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें उठाकर बाढ़ के अनुमंडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घायल व्यक्ति का नाम नवलकिशोर प्रसाद सिन्हा है जो बाढ़ के कुलबुलिया निवासी है