भीलवाड़ा: अजमेर पुलिया पर कार और सवारी ऑटो की जोरदार भिड़ंत, मची अफरा-तफरी, दोनों वाहन हुए क्षतिग्रस्त, लगा लंबा जाम
शहर की अजमेर पुलिया पर रविवार रात्रि करीब 8 बजे एक कार और सवारी ऑटो के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई तथा पुलिया पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। दुर्घटना में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।हादसे के बाद पुलिया पर लंबा जाम लग गया।