शिवपुरी नगर: कृषि विज्ञान केंद्र में मूंगफली की उन्नत खेती पर प्रशिक्षण सह संगोष्ठी का आयोजन
कृषि विज्ञान केंद्र, शिवपुरी में खरीफ 2026 के अंतर्गत क्लस्टर अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन (तिलहन) परियोजना के तहत मूंगफली की उन्नत खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कृषक संगोष्ठी का गुरुवार की दोपहर 12 बजे आयोजन किया गया। केंद्र के प्रमुख डॉ. पुनीत कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के खनियाधाना, पिछोर एवं करैरा विकासखंड के करीब 80 प्रगतिशील किसानो