सिरोही: सिरोही में पंचायती राज विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, 8 कार्मिकों को किया निलंबित
Sirohi, Sirohi | Apr 10, 2026 जिले में पंचायती राज विभाग ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए 8 कार्मिकों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों में अनियमितताओं और गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद की गई है। जानकारी के अनुसार, जांच में पाया गया कि बिना उचित सत्यापन के प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे थे। इस मामले में 7 ग्राम विकास अधिकारी (VDO) और 1 कनिष्ठ सहायक को जिम्मेद