अजीतमल: अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के मोहारी गांव निवासी युवक को दबंगों ने मारपीट कर किया घायल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
कोतवाली क्षेत्र के मोहारी गांव निवासी अनीश पुत्र मनोज कुमार ने शुक्रवार सुबह 9 बजे पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया कि गुरुवार की शाम वह अपने घर की तरफ जा रहा था तभी रास्ते में उनके ही गांव के ओमवीर ,धर्मेंद्र व अन्य लोगों ने मिलकर किसी बात को लेकर उसकी मारपीट कर दी। युवक को पिटता देख जब उसका भाई विनय बचाने पहुंचा तो आरोपी लोगों ने उसकी भी बुरी तरह पिटाई कर दी।