मानपुर: चितरांव से हरदी तक बनी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क, पुलिया और जल निकासी की व्यवस्था न होने से ग्रामीण परेशान
Manpur, Umaria | Jun 9, 2026 विकासखण्ड मानपुर अंतर्गत ग्राम चितरांव से एक गंभीर मामला सामने आया है।प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत चितरांव से हरदी तक निर्मित सड़क में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं किए जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान रहवासी क्षेत्र में आवश्यक पुलिया एवं नाली का निर्माण नहीं कराया गया,जिससे समस्याए होती है।