बांके बाज़ार: बाँके बाज़ार में अम्बेडकर जयंती से पहले प्रभात फेरी और जागरूकता रैली निकाली गई
बाँके बाजार प्रखंड क्षेत्र में भीमराव अम्बेडकर जयंती के पूर्व सोमवार को अम्बेडकर संघर्ष समिति द्वारा जागरूकता प्रभात फेरी एवं रैली निकाली गई। इस रैली का उद्देश्य लोगों को बाबा साहेब के विचारों और उनके संघर्षों के प्रति जागरूक करना था। समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह जागरूकता रैली बाबा धाम से शुरू होकर प्रखंड के दर्जनों गांवों मे