@News nation 81
बहराइच में पेट्रोल पंपों पर डीजल पेट्रोल को लेकर भारी भीड होने पर जिला पूर्ति अधिकारी नरेन्द्र तिवारी ने आ रही तमाम समस्याओं को लेकर मिडिया द्वारा पूछे गए सवाल पर जवाब देते हुए बताया कि पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति में कोई कमी नहीं है लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है, जितनी आवश्यकता हो उतना ही ईंधन भरायें, किसानों को जरूरत के अनुसार 5-10 लीटर तेल सभी पंपो को दिये जाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसानों को कोई भी परेशानी न हो और काला बाजारी करने वालो के ऊपर कठोर कार्रवाई करते हुए चार (एफ०आई०आर०) कराई गई है और आगे भी अनवरत जारी रहेगी |