इगलास: इगलास हाथरस मार्ग पर तोछीगढ़ से बेलौठ के बीच लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर क्षेत्रीय लोगों में रोष
Iglas, Aligarh | Oct 9, 2026 इगलास हाथरस मार्ग पर तोछीगढ़ से बेलौठ के बीच लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर क्षेत्रीय लोगों में रोष है। इस गंभीर समस्या से निजात पाने के लिए परोपकार सामाजिक सेवा संस्था के अध्यक्ष जतन चौधरी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीएम आयुष जयसवाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। जतन चौधरी ने एसडीएम को दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों के फोटो व वीडियो भी दिखाएं गए।