तिल्दा: ई-फार्मेसी कानून वापस लेने की मांग को लेकर आज तिल्दा नेवरा की मेडिकल दुकान भी बंद है
Tilda, Raipur | May 20, 2026 जिला दवा विक्रेता संघ द्वारा आज 20 मई को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद करने की घोषणा की गई है जिसके चलते तिल्दा नेवरा की मेडिकल दुकान भी आज सुबह से नहीं खुली दवा व्यवसायियों ने कहा कि ऑनलाइन फार्मेसी कंपनियों द्वारा नियमों को ताकपर रखकर किए जा रहे अनियंत्रित कारोबार और उसके कारण आम जनता की स्वास्थ्य पर गंभीर खतरे के विरोध में दवा व्यापार बंद है