वैर: वैर में ट्रांसफार्मर के करंट से भैंस की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
Weir, Bharatpur | May 16, 2026 वैर। रायपुर गांव में जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर में करंट उतरने से नरेश गुर्जर की भैंस की मौत हो गई। भैंस चरते हुए कारे गोरे के खेत में रखी डीपी के पास पहुंची थी। 11 हजार केवी लाइन के करंट से मौके पर ही मौत हुई। पीड़ित ने वैर थाने में रिपोर्ट देकर कार्रवाई व पोस्टमार्टम की मांग की।