अतरी: वरीय पदाधिकारी के आदेश के बाद भी दिव्यांग को किया जा रहा है परेशान, नहीं हटाया जा रहा है अतिक्रमण
Atri, Gaya | Jun 17, 2026 अतरी प्रखंड धुसरी पंचायत के बारा गांव निवासी रवि कुमार ने अतिक्रमण हटाने के लिए एक वर्ष से प्रखंड कार्यालय ,अनुमंडल कार्यालय और जिला कार्यालय का चक्कर लगा रहा है। उसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है। दिव्यांग होने के बावजूद भी रवि 1 वर्ष से पदाधिकारियों के पास न्याय के लिए गुहार लगा रहा है। वरीय पदाधिकारी के आदेश के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया।