जेवर: औद्योगिक क्षेत्र से पुलिस ने अपराध की मंशा से घूम रहे शातिर अभियुक्त को रंगे हाथ गिरफ्तार किया, अवैध तमंचा बरामद
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना पुलिस ने रविवार को क्षेत्र में किसी बड़े अपराध को अंजाम देने की मंशा से घूम रहे शातिर अभियुक्त को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से शिवम के रूप में हुई है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा जा रहा है।