आंवला: आंवला में 18 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला, मऊचंदपुर में हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच
आंवला स्थित मऊचंदपुर गांव में शनिवार सुबह करीब सात बजे आम के बाग में एक 18 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला। इस घटना से गांव और मृतक के परिवार में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मऊचंदपुर निवासी दिनेश पुत्र हर प्रसाद के रूप में हुई है।