मंडला: जनसुनवाई में ग्रामीणों का जोखिम भरा सफर, वाहन में क्षमता से अधिक सवारी भरी
Mandla, Mandla | Jun 2, 2026 जिला मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों की आवाजाही का एक दृश्य चर्चा का विषय बन गया। मंगलवार को 12 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण एक ही पिकअप वाहन में क्षमता से अधिक सवार होकर अपनी समस्याएं लेकर जनसुनवाई में पहुंचे। यह नजारा जहां ग्रामीणों की सामूहिक भागीदारी को दर्शाता है, वहीं सडक़ सुरक्षा नियमों के पालन मैं लापरवाही भी है।