शाहबाद: शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से युवती और विवाहिता लापता, रिपोर्ट दर्ज
कोतवाली क्षेत्र से अलग अलग एक विवाहिता और एक युवती के लापता होने के मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित पिता के अनुसार उसकी पुत्री 29 अप्रैल की शाम चार बजे आगमपुर तिराहे पर साईकिल से सामान लेने गई थी। तब से वह वापस लौट कर नहीं आई है।