महरौली: घर के बाहर चाकू से गोदकर व्यक्ति की हत्या, परिवार के कई सदस्यों पर आरोप
साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के वसंत कुंज थाना इलाके के महिपालपुर स्थित अर्जुन कैंप में मंगलवार देर शाम को हुए आपसी झगड़े में बदला लेने के लिए सन्नी नाम के युवक की चाकू से वार करके हत्या कर दी गई। वह काम से घर लौटा था शाम में और उसी दौरान उसपर हमला किया गया। सन्नी पर हमला करने वाले पड़ोस के ही परिवार के सदस्य हैं...