महरौली: शराब की लत और पारिवारिक झगड़ों से आकाश ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में साजिश नहीं
8 जुलाई को दिल्ली के वसंत कुंज दक्षिण पुलिस स्टेशन को सूचना मिली कि रुचि विहार, मंगल बाजार रोड पर एक व्यक्ति पेड़ से लटका हुआ मिला। इस सूचना पर तुरंत थाना प्रभारी, बीट स्टाफ और पीसीआर स्टाफ मौके पर पहुंचे। मौके पर जांच के दौरान मृतक की पहचान आकाश (उम्र 21 वर्ष, निवासी नाला कैंप, रंगपुरी पहाड़ी, दिल्ली) के रूप में हुई।