शिकोहाबाद: इस्लाम गंज में लाखों के बकाये पर एक कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी, एक दुकान, इंडस्ट्रियल एरिया और ढोलपुरा का एक कारखाना सील
नगर आयुक्त महोदय के निर्देशानुक्रम में चलाए गए विशेष वसूली अभियान में शुक्रवार शाम पांच बजे करीबन इस्लाम गंज स्थित एक कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी, एक दुकान तथा इंडस्ट्रियल एरिया, ढोलपुरा स्थित एक कारखाने को सील किया गया। जिसमें कोचिंग संस्थान पर चार लाख से अधिक का बकाया था और कारखाने पर 6 लाख से अधिक का बकाया था।