शिकोहाबाद: थाना सिरसागंज क्षेत्र धातरी रोड पर खड़ी मैक्स में घुसा सवारियों से भरा टैम्पो, मां और उसकी दो बेटियां सहित तीन घायल
थाना सिरसागंज क्षेत्र अहमदपुर निवासी पिंकी अपनी दो बेटियों शिवांगी और रागिनी पुत्री राजेश बाबू टैम्पो में सवार होकर फिरोजाबाद आ रहे थे। इसी दौरान शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे करीब थाना सिरसागंज क्षेत्र धातरी रोड पर खड़ी मैक्स में घुस गया। जिससे उक्त तीनों सवारियां घायल हो गयीं। जबकि अन्य सवारियां बाल बाल बच गई। चालक सहित करीबन दस सवारियां सवार थीं।