जमुई: बकाया वेतन की लेकर सफाईकर्मियों का सदर अस्पताल परिसर में धरना दूसरे दिन भी जारी
Jamui, Jamui | Mar 14, 2024 बकाया वेतन की मांग की लेकर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों का धरना दूसरे दिन भी सदर अस्पताल परिसर में जारी रहा। बता दे की सदर अस्पताल में कार्यरत सफाईकर्मियों को कई महीनो से मजदूरी नहीं दी जा रही है। न्यूनतम मजदूरी से भी कम भुगतान किया जा रहा है। जिससे सफाई कर्मियों के बीच आर्थिक परेशानी उत्पन्न हो गई है।