गाज़ियाबाद: मसूरी थाने में डीजल पेट्रोल लीडर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पेट्रोल पंप पर हुई लूट के विरोध में किया प्रदर्शन
मसूरी थाना क्षेत्र में मेरठ एक्सप्रेस वे पर गुरुवार देर रात करीब 11 बजे हथियारबंद बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी को बंधक बनाकर लूटपाट की है। पेट्रोल पंप मालिक अजय बंसल के मुताबिक उनके कर्मचारी लाल चौधरी को बंधक बनाया गया है। बदमाश अपने साथ लाए कई ड्रम में करीब 40 हजार रुपए की कीमत का पेट्रोल और डीजल भरकर ले गए हैं।