बिंदकी: बिंदकी कोतवाली पुलिस ने 30 साल पहले के हत्या मामले में वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायालय
फतेहपुर जनपद के बिंदकी पुलिस ने 30 साल पहले हत्या के मामले में एक वारंटी अभियुक्त राम प्रताप निवासी मोहल्ला लंका रोड केवटरा कस्बा बिंदकी हाल पता ग्राम थानपुर थाना औंग जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर शुक्रवार को दिन में 2 बजे उसे न्यायालय भेज दिया। रामप्रताप हत्या के मामले में जमानत में था। तारीख में न जाने पर वारंट जारी हुआ।