डुमरांव: अरियांव में युवती का सड़ा-गला शव मिला, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
Dumraon, Buxar | Apr 29, 2026 कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अरियांव गांव में मंगलवार की दोपहर 2 बजे एक युवती के लाश मामले में पुलिस ने यूडी प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मृतका की मां शांति देवी के बयान पर यह प्राथमिकी बुधवार को दर्ज की गई है जिसमें मृतका की मां ने किसी पर आरोप नहीं लगाया हैं। ऐसे में इस मामले को प्रथमदृष्टया आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है।