जैसीनगर: जैसीनगर वन क्षेत्र में तेंदुए का आतंक, रमपुरा में बछड़े का किया शिकार
जैसीनगर वन परिक्षेत्र में तेंदुए की दहशत जारी है। पिछले 20 दिनों से जमुनिया क्षेत्र में तेंदुआ दिखने से ग्रामीण भयभीत हैं। तेंदुआ दो बार बछड़ों का शिकार कर चुका है। बुधवार-गुरुवार रात रमपुरा गांव में तेंदुए ने पप्पू ठाकुर के खेत में बंधे बछड़े पर हमला कर उसे मार डाला।रात 2:30 बजे बछड़े की आवाज सुनकर पप्पू ने टॉर्च जलाई तो तेंदुआ बछड़े की गर्दन पकडे था।