मंडला: गंगा दशहरा पर माहिष्मती घाट में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, नर्मदा स्नान के साथ धार्मिक अनुष्ठान में हुए शामिल
Mandla, Mandla | May 26, 2026 गंगा दशहरा के अवसर पर मंगलवार को माहिष्मती घाट में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की तथा विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए। घाट परिसर में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा। दूर-दराज क्षेत्रों से परिवार सहित पहुंचे लोगों ने घाट किनारे भोजन तैयार कर प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर 2 बजे तक भीड़ बनी रही