बिलासपुर: विधानसभा बिलासपुर क्षेत्र में तीन दिवसीय विकसित जनकल्याण मेले का शुभारंभ किया गया
रविवार को सुबह 11 बजे विधानसभा बिलासपुर क्षेत्र के खंड विकास कार्यालय परिसर में तीन दिवसीय 'विकसित जनकल्याण मेले' का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख ने फीता काटकर किया। यह मेला केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में "विकसित भारत की ओर 12 वर्ष की ऐतिहासिक यात्रा" थीम पर आयोजित हो रहा है। मेले में मनरेगा, स्वास्थ्य, कृषि और शिक्षा