लोहरदगा: लोहरदगा उपायुक्त से मिले वार्ड पार्षद, ज़िले के विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
लोहरदगा के नव पदस्थापित उपायुक्त संदीप कुमार मीणा से मंगलवार दोपहर लगभग 2:30 बजे लोहरदगा नगर परिषद के उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर के नेतृत्व में वार्ड पार्षदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात जिला और नगर क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर सकारात्मक संवाद का अवसर बनी।