प्रभारी जिलाधिकारी, सीडीओ जुनैद अहमद की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि बालू खनन और क्रेशर क्षेत्रों से जुड़ी ग्रामीण सड़कों को क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए अब सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। उन्होंने पुलिस और परिवहन विभाग को ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।