पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन के बाहर बड़ा हादसा, गाड़ी समेत 5 लोग गड्ढे में गिरे
lशुक्रवार की शाम करीब 6 बजे पटना रेलवे स्टेशन के बाहर बड़ा हादसा हो गया। यहां सड़क पर बने गहरे गड्ढे में एक गाड़ी समेत 5 लोग गिर गए। गनीमत रही कि सभी लोग सुरक्षित बच गए और किसी की जान को खतरा नहीं हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार यह गड्ढा पिछले 20 दिनों से खुला पड़ा है और रोज कोई न कोई इसमें गिर रहा है। इसके बावजूद न तो गड्ढे की मरम्मत और न ही बैंकीडिंग कराई गई।