चूरू: सहनाली छोटी के व्यक्ति से ₹20 हजार का गलत ट्रांजेक्शन हुआ, रतननगर पुलिस ने राशि रिफंड करवाई
Churu, Churu | Oct 11, 2025 चूरू जिले की रतननगर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फोनपे के माध्यम से हुई गलत ट्रांजेक्शन की पूरी राशि पीड़ित को वापस दिलवाई है। गांव सहनाली छोटी के व्यक्ति से 20 हजार रुपए गलत ट्रांजेक्शन हो गए थे। रतननगर पुलिस से शनिवार को मिली जानकारी के मुताबिक साईबर पोर्टल पर सहनाली छोटी के नरेन्द्र कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी।