सिंगरौली: जिला परिवहन अधिकारी सिंगरौली ने केटीएल कंपनी के तीन हाइवा वाहनों को किया जप्त
जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर अपने स्टाफ के साथ ओबी कंपनी एनसीएल परियोजना निगाही में पहुंचे। यहाँ उन्होंने पांच वाहनों से ₹40 हजार का जुर्माना वसूलते हुए चार हाइवा वाहन तथा एक ट्रैक्टर को किया जप्त, जिसमें केटीएल कंपनी के भी हाइवा शामिल हैं। वहीं अमलोरी खदान से 7 वाहनों से ₹86 हजार का जुर्माना वसूला गया।