सिंगरौली: ओबी कंपनियों में स्थानीय बेराजगारों ने रोजगार की मांग को लेकर एटक के बैनर तले कलेक्ट्रेट के समीप शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना
सिंगरौली जिले में संचालित एनसीएल की विभिन्न परियोजनाओं में ओबी कंपनियों ने कार्य प्रारंभ किया है परन्तु उक्त ओबी कंपनियों में स्थानीय बेरोजगारों को तरजीह नहीं दी जा रही है। हारकर स्थानीय बेरोजगारों ने ऊर्जांचल विस्थापित कामगार यूनियन (एटक)के बैनर तले मंगलवार से जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ कर दिया है। मौके पर काम.संजय नामदेव,अरुण सिंह,भगवान तिवारी, सहित सैकड़ो में संख्या मे मजदूर उपस्थित रहे ।