सिंगरौली: सिंगरौली में दुष्कर्म के आरोपी की नहीं हुई अब तक गिरफ्तारी, एसपी ने ₹10000 का इनाम किया घोषित
सिंगरौली जिले में नाबालिग लड़की से रेप करने वाले आरोपी के ऊपर DIG व SP मोहम्मद यूसुफ कुरैशी ने ₹10 हजार का इनाम घोषित किया है। 2 थाना प्रभारियों को तुरंत आरोपी को गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं। जांचकर्ता अधिकारी अगर लापरवाही करेंगे तो जांचकर्ता अधिकारी पर गाज गिरेगी। बता दें कि 27 दिसंबर को नाबालिग लड़की के गांव पहुंचकर आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था पर 1 महीने से ज़्यादा समय बीत जाने के बाद भी अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।