सिंगरौली: प्रतिबंधित मार्ग से कोल वाहन पास कराने पर एसपी ने नवानगर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक को किया निलंबित
एसपी मोहम्मद यूसुफ कुरैशी को शिकायत मिली कि रात के समय कोल परिवहन के लिए प्रतिबंधित निगाही माजन मोड़ से कोयला वाहन कोयला लेकर निकल रहे हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने माजन मोड़ व निगाही तिराहे पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो रात्रि में कई कोयला वाहन प्रतिबंधित मार्ग से कोयला लेकर जाते हुए दिखे और उसी दिन नवानगर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक लल्ला सिंह की ड्यूटी थी। लिहाजा लापरवाही बरतने पर प्रधान आरक्षक को एसपी ने निलंबित कर दिया गया है।