सूरजगढ़: मानुचक गांव के पास स्कॉर्पियो काठ गुमटी से टकराई, कोई हताहत नहीं
सूरजगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के मानुचक गांव के समीप एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर NH 80 किनारे काठ गुमटी में टक्कर मारता सड़क किनारे रखे ईट से टकरा गया. सोमवार पूर्वाह्न 8 बजे स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना सोमवार पूर्वाह्न 3 बजे की है. काठ गुमटी बंद था वरना बड़ा हादसा हो सकता था. फिलहाल किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है. चालक जख्मी हो गया.